भारत जोडो शांती सद्भावना अभियान का 15 फरवरी से: असलम बागवान


पुणे: महात्मा गांधी ने “सत्य और अहिंसा “का नारा दिया, बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान प्रधानकर हमे जमुरियत दी। महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने शिक्षा का प्रसार किया,छत्रपती शाहू महाराज ने हमे आरक्षण दिलवाया और मौलाना अबुल कलाम आझाद ने एकता की सीख दी।
आज के भारतदेश की हालात किसी से छुपे नही है। सत्य अहिंसा संविधान, शिक्षा, एकता का प्रचारकर भारतदेश मे अमन और आपसी भाईचारा निर्माण हो इसलिये हम भारतके लोग,, इनक्रेडिबल समाजसेवक ग्रुप, एन ए पी एम, राष्टसेवादल,सर्वोदय ,युक्रांत के माध्यम से “असलम इसाक बागवान,का संपूर्ण भारत की यात्रा का आयोजन 15/2/2022 से पुना से शूरू किया जा रहा है।
इस यात्राके दौरान महात्माजी के सत्य और अहिंसा, साथ साथ भारतीय संविधान और आपसी एकता का संदेश देते हुवे किसान आंदोलन ,सी ए ए, एन आर सी आंदोलन मे शहिदों के घर जाकर उनके परिवार को सात्वना, लखीमपूर खैरी शहिद किसान के परिवार से मुलाखात के साथ, अत्याचार पिडीत उन्नाव,हाथरस अलवर, कटरा, अदी के परीवारोंसे मुलाकात साथ साथ भारत देश मे चल रहे आपसी शत्रुत्व को भाईचारे मे बदलने का प्रयास किया जायेंगा।
यह अभियान काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर एक उन राज्य और शहरों तक पहुंचने की कोशिश असलम इसाक बागवान करेंगे।
यह मालूमात असलम इसहाक बागवानी न्यूज़ रोजाना पुणे के प्रतिनिधि को दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *